Sat, Mar 28, 2026
30 C
Gurgaon

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर हादसा, दाे की माैत

जयपुर, 3 मार्च (हि.स.)। दौसा जिले के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत हाे गई जबकि एक अन्य घायल हाे गया।क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह पिलर नंबर 200 के पास ये हादसा हुआ।

नांगल राजावतान थाना इंचार्ज हुसैन अली ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना फोन पर मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लालसोट से भांडारेज की तरफ की लेन में एक बोलेरो कार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार में तीन लोग लहूलुहान मिले। जिन्हें दौसा अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर ने शाहपुरा (जयपुर) के रामचंद्रपुरा गांव निवासी इंद्राज चौधरी व अचरोल (जयपुर) निवासी रमेश कुमार काे मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर घायल अंशु चौधरी का इलाज चल रहा है। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। प्रथम दृष्टया एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन द्वारा ब्रेक लगाने से हादसे की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सीसीटीवी जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories