टोहना में युवती को अश्लील मैसेज भेजने में एक गिरफ्तार

0
162

फतेहाबाद, 22 मई (हि.स.)। टोहाना के बैंक में काम करने वाली एक युवती को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने के मामले में टोहाना पुलिस ने गुरूवार को युवक को गिरफ्तार किया है।

थाना शहर टोहाना प्रभारी इंस्पैक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि 19 मई को गांव साधनवास निवासी और टोहाना के बैंक में काम एक युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया था। युवक का नाम विकास नैन निवासी अमरगढ़ बताया गया था। बाद में पारिवारिक समझौते के चलते उसने रजामंदी के बाद अपनी शिकायत वापस ले ली थी। युवती का आरोप है कि एक दिन बाद ही उक्त युवक उसे दोबारा परोशान करने लगा है। उसके पास अलग-अलग मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो और गंदे मैसेज लिखकर भेज रहा है। युवती की फिर शिकायत पर टोहाना पुलिस ने आरोपित अमरगढ़, जिला जींद निवासी विकास के खिलाफ केस दर्ज किया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here