Thu, Feb 26, 2026
29 C
Gurgaon

मुठभेड़ में युवती का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। थाना फरिहा पुलिस व एसओजी टीम ने वृहस्पतिवार को अभियुक्त राजा तिवारी उर्फ रोनक को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर 2 दिन पूर्व दोस्तो के साथ मिलकर एक युवती का जबरन अपहरण का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 17 मार्च को सांय 6 बजे एक युवती को राजा तिवारी उर्फ रौनक ने अपने साथियों के साथ जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया था। घटना को लेकर युवती के पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के अनावरण हेतु 3 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी फरिहा गीतम सिंह वृहस्पतिवार की रात्रि में पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त राजा तिवारी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में फरिहा रखावली रोड़ पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि अन्य दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।एएसपी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान राजा तिवारी उर्फ रोनक पुत्र कमल सिंह उर्फ संजय निवासी न्यू तिलक नगर थाना उत्तर के रुप में हुई है। राजा तिवारी उर्फ रोनक थाना फरिहा पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित था। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। इससे तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फरार दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories