Sat, Mar 7, 2026
22 C
Gurgaon

यमुनानगर : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

यमुनानगर, 2 जून (हि.स.)। तहसील छछरौली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आराेपित काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आराेपित रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छछरौली पुलिस थाना के प्रभारी जगदीश चंद्र ने सोमवार को बताया कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची कल स्कूल से घर लौट रही थी कि रास्ते में आरोपित जीशान ने उसे खाने की चीज दिलाने का झांसा दिया और जंगल के कच्चे रास्ते में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। तभी वहां पशु चरा रहे एक युवक ने झाड़ियाें में बच्ची को खून से लथपथ और बेहोश हालत में देखा। सूचना मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और बच्ची को घर ले आया। होश में आने पर बच्ची ने मां को आपबीती बताई। पुलिस प्रभारी ने बताया कि आरोपित को कल शाम को थाना प्रतापनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित अपने पिता के साथ उत्तराखंड में वेल्डिंग का काम करता है। बच्ची का मेडिकल करवा दिया गया है। पुलिस ने आरोपित काे आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories