Thu, Mar 26, 2026
28 C
Gurgaon

फतेहाबाद : पब्लिक हेल्थ कर्मचारी से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

फतेहाबाद, 9 मई (हि.स.)। टोहाना पुलिस ने पब्लिक हेल्थ विभाग के एक कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़ा करने के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान नवीन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी बोस्ती के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। थाना सदर टोहाना प्रभारी ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 11 नवम्बर 2024 को गांव बोस्ती निवासी दलबीर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पब्लिक हैल्थ विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। उसकी गांव बोस्ती में वॉटर सप्लाई में ड्यूटी है। सुबह जब वह पानी सप्लाई का वॉल बदलने जा रहा था तो रास्ते में सनियाना मोड पर गांव का नवीन कुमार उसे मिला और कहा कि पानी की पाइन लाइन में लीकेज है। इस पर उसने दो दिन में इसे ठीक करवाने की बात कही। इसके बाद नवीन तैश में आ गया और शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और उस पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। बाद में घायल कर्मचारी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। इस मामले में सदर टोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories