मुठभेड़ में अवैध पशु कटान करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

0
327

फिरोजाबाद, 22 फरवरी (हि.स.)। थाना रामगढ़ व रसूलपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में अवैध पशु कटान करने वाले अभियुक्त समीर को गिरफ्तार किया है। वह गोली लगने से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि जनपद में अवैध पशु कटान करने वाले, अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे व थाना रसूलपुर प्रभारी अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त समीर निवासी अब्बास नगर काली टंकी के पास थाना रामगढ़ लालपुर मंडी में पटेल कारखाने के पीछे खाली पड़े ग्राउंड में अवैध हथियारों के साथ किसी जानवर को काटने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना रामगढ़ व रसूलपुर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त समीर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, छूरा, रस्सी बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here