Mon, Feb 16, 2026
17 C
Gurgaon

दिल्ली -एनसीआर में कईआपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल

थाना वीर सिटी पुलिस ने बुधवार के तड़के चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद दिल्ली एनसीआर में सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से बिलाल नामक यह बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है और वह लंगड़ा हो गया। बिलाल के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न स्थानों में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है एसीपी वेव सिटी प्रियांशी पाल ने बताया कि आज सुबह समय करीब 05 बजे के आसपास थाना वेव सिटी पुलिस के द्वारा एक चेक पाइंट लगाकर कुडिया गढी अंडरपास के नीचे चेकिंग की जा रही थी। तभी उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जाने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस टीम को देखते ही उसने अचानक अपनी बाइक मोड़ी और भूड गढी कच्चे रास्ते की तरफ भागने की कोशिश की। पुलिस की टीम ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पुलिस टीम के ऊपर, पुलिस की जबाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ के लिए जब पुलिस ने फायरिंग की तो उसके एक पैर में गोली लग गई और नीचे गिर गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम बिलाल निवासी किले वाली मजिस्द डासना थाना वेव सिटी बताया और जब उससे और सघन पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके खिलाफ गाजियाबाद एवं दिल्ली एनसीआर में 02 दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं । थाना वेव सिटी पर पंजीकृत एक मुकदमे में वह फरार चल रहा था। और उसने ये स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ उस घटना को अंजाम दिया । घायल होने के कारण उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा दिया गया है।। उसके कब्जे से एक तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories