Tue, Mar 10, 2026
34 C
Gurgaon

बलरामपुर में 355 ट्रिप अवैध भण्डारित रेत जब्त

बलरामपुर, 27 मई (हि.स.)। जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते शाम अनुभाग राजपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध भण्डारित रेत को जब्त किया गया है।

ग्राम नरसिंहपुर में पांच अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित किये गये रेत को जब्त किया गया है। जिसमें ग्राम चंदौरीडांड में रमेश, बहादूर एवं दीपक के द्वारा लगभग 200 ट्रिप अवैध रेत भण्डारित कर रखा गया था, जिसे जब्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम बहेराडांड में रमेश के द्वारा 50 ट्रिप, यादवपारा में दीपक के द्वारा 50 ट्रिप, बड़कापारा में गौरव सिंह के द्वारा 35 ट्रिप व सुरेश जायसवाल के द्वारा 20 ट्रिप रेत का अवैध भण्डारण किया गया था।

जिसे तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। उल्लेखनीय है कि, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories