अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

पश्चिम सिंहभूम, 30 मई (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर शुक्रवार को शहर के कुदलीबाड़ी इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बने कई ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

बताया गया कि स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर गाय और भैंस पालन के लिए खटाल बनाए गए थे। साथ ही, इस जमीन पर अवैध रूप से गोबर भी रखा जा रहा था, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान सूर्या नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए बनी सरकारी पीसीसी सड़क को भी तोड़ दिया, क्योंकि यह सड़क भी अतिक्रमण के दायरे में आ गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह सड़क अंग्रेजी के ‘एल’ आकार में थी, जिसे मानचित्र के अनुसार मुक्त कराया गया। यह पूरी कार्रवाई मुख्य रूप से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते और उसके किनारे सरकारी भूमि पर बने अवैध खटालों के खिलाफ की गई। पूर्व में खटाल संचालकों ने श्मशान जाने के रास्ते को अतिक्रमित कर अवैध निर्माण कर लिया था।

अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के साथ पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, थाना प्रभारी राजीव रंजन सहित नगर परिषद के कर्मचारी, अंचल कर्मी और पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अब श्मशान घाट और अन्य रास्तों पर आवागमन पहले की तुलना में आसान हो गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories