Thu, Mar 5, 2026
18 C
Gurgaon

कमजोर लिस्टिंग के बाद संभले एजिस वोपैक के शेयर, खरीदारी के सपोर्ट से आईपीओ निवेशकों को मुनाफा

नई दिल्ली, 2 जून (हि.स.)। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के लिए स्टोरेज टर्मिनल को ऑपरेट करने वाली कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड के शेयरों की आज शेयर बाजार में काफी निराशाजनक एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने इस शेयर को हाथों-हाथ लिया, जिसके कारण कुछ ही देर में ये शेयर उछल कर इश्यू प्राइस से ऊपर चला गया। आईपीओ के तहत कंपनी ने 235 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे। आज बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयर 6.38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 220 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए।

स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ लिस्ट होने के बाद खरीदारों ने कंपनी के शेयरों की लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण इस शेयर की चाल में भी तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के बीच में यदा-कदा मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली भी होती रही। इसके बावजूद ये शेयर लगातार ऊपर चढ़ता गया। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड के शेयर 239 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को अभी तक के कारोबार से 1.70 प्रतिशत का फायदा हो चुका था।

एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड का 2,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के बाद 28 मई को बंद हुआ था। ये आईपीओ 2.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ लॉन्च करने के पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर से भी 1,260 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ के तहत 11.91 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी के पुराने कर्ज को चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories