Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

एएफसी चैंपियंस लीग एलीट, राउंड ऑफ 16: अल नस्र और एस्तेगलाल के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रॉ

नई दिल्ली, 4 मार्च (हि.स.)। तेहरान के आज़ादी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को खेले गए एएफसी चैंपियंस लीग एलीट राउंड ऑफ 16 के पहले चरण के मुकाबले में एस्तेगलाल और अल नस्र के बीच मुकाबला बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा।

मैच में दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन कोई भी टीम उन्हें भुनाने में सफल नहीं रही।

अल नस्र, जो इस मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना उतरी थी, ने पहले हाफ में दबदबा बनाया।

टीम को सबसे अच्छा मौका 21वें मिनट में मिला, जब जॉन डुरान ने एस्तेगलाल के बॉक्स के अंदर से शॉट लगाया। हालांकि, एस्तेगलाल के गोलकीपर हुसैन हुसैनी ने शानदार बचाव किया, लेकिन गेंद अयमान याह्या के पास गिर गई। याह्या के सामने खाली गोल था, लेकिन रूज़बेह चेश्मी ने शानदार गोललाइन क्लीयरेंस कर गोल होने से रोक लिया।

दूसरे हाफ में एस्तेगलाल ने आक्रामक खेल दिखाया और 50वें मिनट में उसे गोल करने का सुनहरा मौका मिला। अरमिन सोहराबियन ने बाईं विंग से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसे रेज़ाईयान ने बॉक्स के अंदर हेडर के जरिए गोल की ओर मोड़ा। हालांकि, उनकी कोशिश गोलपोस्ट के बेहद करीब से बाहर चली गई।

अब दोनों टीमें 10 मार्च को सऊदी अरब के रियाद स्थित अल-अव्वल पार्क में होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories