Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

सीजफायर के बाद राजस्थान बॉर्डर पर हालात सामान्य, रेल सेवाएं बहाल

जयपुर, 11 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी के बाद अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर में जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटने लगी है। बॉर्डर पर युद्ध जैसे माहौल के कारण कुछ दिनों पहले तक सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन अब बाजार खुल गए हैं और आम दिनों की तरह चहल-पहल देखने को मिल रही है।

रेलवे ने भी हालात सामान्य होने के बाद राहत भरी घोषणा की है। सीमा तनाव के चलते रद्द की गई 16 ट्रेनों को फिर से चलाने का आदेश जारी किया गया है, जबकि 11 ट्रेनों को आंशिक रूप से बहाल किया गया है। ये सभी ट्रेनें अपने-अपने निर्धारित स्टेशनों से तय तारीखों को चलेंगी।

हालांकि सीजफायर की घोषणा के बाद शांति की उम्मीद जगी थी, लेकिन शनिवार देर रात तक राजस्थान के कई सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते रहे। जैसलमेर में रात को छह जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रविवार सुबह जैसलमेर के पोहड़ा गांव में पुराने हैंड ग्रेनेड और कुछ जंग लगे कारतूस मिले, जिससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई।

बाड़मेर के भूरटिया गांव में रविवार सुबह 4:27 बजे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से धमाका हुआ। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सेना ने उस संदिग्ध वस्तु को कब्जे में ले लिया है।

शनिवार को ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बाड़मेर जिले में कई ड्रोन हमले किए। जालीपा और उत्तरलाई के पास ड्रोन मंडराते देखे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से मार गिराया।

सीजफायर के बाद बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी, हनुमानगढ़ समेत कई शहरों में बाजार खुल गए हैं। लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए घरों से बाहर निकलने लगे हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पाली और बालोतरा में अब भी ब्लैकआउट जारी है।

सीमा पर हालात भले ही सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हों, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। सेना और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories