Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

नीमच: सड़क हादसे से महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम, मुआवजे का आश्वासन मिलने पर शांत हुए

नीमच, 31 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार दाेपहर काे मुआवजे की मांग काे लेकर परिजनाें ने शव काे सड़क पर रखकर चक्काजाम लगा दिया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लाेगाें काे समझाइश दी।तीन घंटे बाद मुआवजे का आश्वासन मिलने पर लाेगाें ने चक्काजाम समाप्त किया।

दरअसल शुक्रवार शाम को मनासा थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में 407 ट्रक ने मंजू ओढ़ नाम की महिला को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मंजू को पहले मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने प्रतापपुरा के मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक चला चक्काजाम ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के अनुसार, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर थाने में रखा गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories