Wed, Apr 1, 2026
19 C
Gurgaon

अगानपुर पुल पर हाइट गेज लगा, गन्ना किसानों और श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

हाइट गेज ने बढ़ाई गन्ना किसानों की मुश्किलें

बाराबंकी के रामनगर चौराहे से फतेहपुर मार्ग पर स्थित अगानपुर पुल पर रेलवे विभाग ने 3 मीटर ऊंचाई का हाइट गेज लगा दिया है। लेकिन गन्ना किसानों के लिए यह निर्णय परेशानी का कारण बन गया है, क्योंकि गन्ना लदे ट्रक और ट्राला आमतौर पर 3.5 से 4 मीटर ऊंचे होते हैं। ऐसे में अब हजारों बीघा गन्ने की ढुलाई कैसे होगी, यह बड़ा सवाल बन गया है।

रेलवे विभाग पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में इसी पुल के पास हुए हादसे के बाद रेलवे ने अपनी कमियों पर कार्रवाई करने की बजाय केवल सुरक्षा उपकरण लगा दिए।
किसानों का आरोप है कि किसी जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्रवाई तक नहीं हुई, लेकिन हाइट गेज लगाकर उनकी मुश्किलें ज़रूर बढ़ा दी गईं।

दिल्ली–अयोध्या यात्रा पर भी असर

यह मार्ग दिल्ली को सीधे जोड़ता है और अयोध्या से आने-जाने वाले श्रद्धालु, टूरिस्ट बसें और भंडारा करने वाली टीमें भी इसी रास्ते से गुजरती हैं।
अब हाइट गेज की वजह से:

  • टूरिस्ट बसें नहीं निकल पाएंगी
  • अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ट्रक यहाँ से नहीं आ सकेंगे
  • व्यापारिक आवागमन भी प्रभावित होगा

इससे राम भक्तों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

किसानों ने जताया विरोध

किसान भानु सिंह, राम करन, पंकज सिंह, कृष्ण कुमार, रण विजय आदि ने कहा कि विभाग को किसानों का हित ध्यान में रखना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि “यदि रास्ता ही बंद करना था तो यह बेहतर होता, कम से कम गन्ने की ढुलाई का वैकल्पिक मार्ग तय होता।”

प्रशासन करेगा कार्रवाई

तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली है और रेलवे विभाग को पत्र भेजकर समाधान की मांग की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories