अहमदाबाद विमान हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से मुलाकात कर दिए निर्देश

0
212

अहमदाबाद, 13 जून (हि.स.)
अहमदाबाद में हुए हृदय विदारक विमान हादसे के बाद शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की।

प्रधानमंत्री ने मौके पर क्षतिग्रस्त मेडिकल हॉस्टल और मेस बिल्डिंग का मुआयना किया, जहां विमान का मलबा गिरने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सिविल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए डॉक्टरों और हेल्थकेयर स्टाफ से भी बातचीत की और अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

🗣️ उच्चस्तरीय बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश

निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक कर राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को त्वरित और समुचित सहायता उपलब्ध कराई जाए और घटना की जांच निष्पक्ष रूप से की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here