Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

अहमदाबाद और उमरगांव में भीषण आग, 50 लोग रेस्क्यू; कई फायर टीमें मौके पर

गुजरात के अहमदाबाद और उमरगांव में लगी भीषण आग, 50 लोग सुरक्षित रेस्क्यू

अहमदाबाद, 12 दिसंबर (हि.स.)। गुजरात के दो जिलों—अहमदाबाद और वलसाड—में शुक्रवार को भीषण आग की घटनाएँ सामने आईं, जिससे दोनों स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई। अहमदाबाद के साइंस सिटी क्षेत्र में परिश्रम एलिगेंस कॉम्प्लेक्स में आग भड़क उठी, जबकि वलसाड के उमरगाम तालुका के तुंब गाँव स्थित एक कंपनी में भी आग लग गई। दोनों घटनाओं में फायर ब्रिगेड की कई टीमें राहत कार्य में जुट गईं।

अहमदाबाद: लिफ्ट में फँसे लोगों को बचाने के लिए विशेष ऑपरेशन

साइंस सिटी के आस्था बंगले के पास स्थित परिश्रम एलिगेंस कॉम्प्लेक्स में आग लगते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। फायर विभाग को सूचना मिलने पर 8–10 फायर ब्रिगेड वाहन तुरंत भेजे गए।
फायर अधिकारियों के अनुसार, लिफ्ट में कई लोगों के फँसे होने की सूचना मिली थी। भारी धुएँ के बीच बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन फायर टीमों ने अब तक लगभग 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है
ऊपरी मंजिलों पर फँसे लोगों को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से नीचे लाया जा रहा है। आग के कारणों की जाँच जारी है।

उमरगाम: तुंब गाँव की कंपनी में लगी आग, कर्मचारी सुरक्षित

वलसाड जिले के उमरगाम तालुका के तुंब गाँव में स्थित एक कंपनी में आज अचानक आग लग गई। आग फैलते ही परिसर में घना धुआँ फैल गया और दूर तक काले गुबार दिखाई देने लगे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 से अधिक गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायर अधिकारियों ने बताया कि आग काफी तेज थी, लेकिन टीम लगातार नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories