Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच विमान सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली, 7 मई (हि.स.)। भारत द्वारा पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर देर रात किए गए हमले के बाद उपजे सैन्य तनाव का असर विमानन सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। सुरक्षा कारणों से देश के कई हवाई अड्डों से उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख विमानन कंपनियों ने अपने-अपने बयान जारी करते हुए यात्रियों से सतर्कता बरतने और अपडेट रहने की सलाह दी है।

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से 7 मई दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय अधिकारियों से आगे कोई निर्देश मिलने तक लिया गया है। साथ ही अमृतसर की ओर जा रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया है।

इंडिगो ने हवाई क्षेत्र स्थितियों का हवाला देते हुए कहा है कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें।

वहीं स्पाइसजेट ने जानकारी दी है कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर जैसे उत्तर भारतीय हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं। इससे उड़ानों का संचालन बाधित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा योजनाएं उसी अनुसार बनाएं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories