Airbus A-320 में तकनीकी खराबी का असर: IndiGo–Air India की उड़ानें प्रभावित, 6,000 प्लेन तक अपडेट की जरूरत

0
210

एयरबस ए-320 विमानों में तकनीकी खराबी, इंडिगो–एयर इंडिया समेत एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित, एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। एयरबस ए-320 श्रृंखला के विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े डेटा के संभावित खराब होने की आशंका के बाद भारत सहित दुनिया भर में उड़ान संचालन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। एयरबस द्वारा जारी तकनीकी अलर्ट के बाद इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को देरी और शेड्यूल बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

200–250 भारतीय विमानों पर असर, 6,000 प्लेन तक अपग्रेड की जरूरत

भारत में संचालित लगभग 560 A-320 परिवार के विमानों में से करीब 200–250 प्लेनों में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सुधार की जरूरत पड़ेगी। वैश्विक स्तर पर लगभग 6,000 विमान इस अपडेट से प्रभावित होंगे।

Airbus ने कहा कि तीव्र सौर विकिरण (Solar Radiation) उड़ान नियंत्रण सिस्टम के महत्वपूर्ण डेटा को प्रभावित कर सकता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड और हार्डवेयर रीअलाइनमेंट अनिवार्य हैं।

एयरलाइंस ने दी यात्रियों को चेतावनी

इंडिगो ने कहा कि उनकी इंजीनियरिंग टीम सुधार कार्य में जुटी है और वे यात्रियों को कम से कम असुविधा देने की कोशिश करेंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

एयर इंडिया ने देर रात ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा—
“Airbus के तकनीकी निर्देश के बाद हमारे A-320 फ्लीट के कुछ विमानों में रीसेट प्रक्रिया चलेगी, जिससे टर्नअराउंड टाइम बढ़ सकता है और उड़ानों में देरी होगी। यात्रियों से अपील है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट स्टेटस अवश्य चेक करें।”

यात्रियों को सलाह

  • एयर इंडिया ने फ्लाइट चेक करने के लिए लिंक साझा किया है।
  • सहायता के लिए संपर्क नंबर—011-69329333, 011-69329999।

कई उड़ानें रद्द या विलंबित होने की आशंका

एयरबस के निर्देशों के बाद शनिवार और रविवार को घरेलू रूट्स पर देरी और कैंसलेशन बढ़ सकते हैं। विमानन कंपनियों को अतिरिक्त निरीक्षण, अपडेट और रीसेट प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here