अजमेर में सेवन वंडर्स ध्वस्तीकरण का चौथा दिन, ताजमहल और एफिल टावर की कार्रवाई जारी

0
498

अजमेर में सेवन वंडर्स ध्वस्तीकरण का चौथा दिन

अजमेर, 15 सितंबर (हि.स.)।
आनासागर वेटलैंड क्षेत्र में बने सेवन वंडर्स पार्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वर्ष 2022 में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्क को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार देते हुए हटाने के निर्देश दिए थे।

अब तक की कार्रवाई

  • पहला दिन (12 सितंबर): रोम का कोलोसियम पूरी तरह ध्वस्त किया गया।
  • दूसरा दिन (13 सितंबर): मिस्र के पिरामिड, स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी और क्राइस्ट द रिडीमर को हटाया गया।
  • तीसरा दिन (14 सितंबर): एफिल टावर और ताजमहल को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
  • चौथा दिन (15 सितंबर): ताजमहल और एफिल टावर की ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी, पीसा की झुकी हुई मीनार अब भी बाकी है।

ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया

कार्रवाई के तहत न केवल प्रतिमाएं और संरचनाएं तोड़ी जा रही हैं, बल्कि मलबा हटाकर स्थल को पूर्व की यथास्थिति में लाने की तैयारी भी चल रही है। पार्क की चारदीवारी को भी गिराया जाएगा, क्योंकि यह सेवन वंडर्स निर्माण का हिस्सा है।

समयसीमा और प्रशासन

अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सुप्रीम कोर्ट में 17 सितंबर तक सभी अजूबों को हटाने का शपथपत्र पेश किया है। तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए टीम दिन-रात लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here