छपरा में अखिलेश यादव की सभा से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत

0
250

अखिलेश यादव की सभा से सपा कार्यकर्ताओं में जोश

छपरा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी सभा ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। यूपी की सीमा से सटे जिलों में हुई रैली के बाद अब बलिया के सपा कार्यकर्ता महागठबंधन प्रत्याशियों के प्रचार में पूरी ताकत से जुट गए हैं।

बिहार के कई जिलों में सपा का सक्रिय प्रचार

सूत्रों के अनुसार, सपा के कार्यकर्ता सिर्फ छपरा ही नहीं बल्कि बक्सर, सिवान और अन्य जिलों में भी घर-घर पहुंचकर महागठबंधन के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। रविवार को छपरा की सभा के बाद मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा कार्यकर्ता सीमावर्ती इलाकों में गांव-गांव घूम रहे हैं।

महागठबंधन की जीत को यूपी की रोशनी बताए सपाई

बलिया के सपा जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया है, उसने बिहार में नई ऊर्जा पैदा की है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम रहते यह साबित किया कि इच्छा शक्ति हो तो बेरोजगारी दूर की जा सकती है।

यूपी के सपा नेताओं की भी सक्रिय भूमिका

सपा के सांसद सनातन पाण्डेय मुजफ्फरपुर में, जबकि रमाशंकर राजभर सिवान और छपरा में प्रचार में सक्रिय हैं। जिले के अन्य सपा कार्यकर्ता बक्सर और छपरा के ग्रामीण इलाकों में प्रचार कर रहे हैं।

सपा नेताओं का मानना है कि 2025 की महागठबंधन की जीत, यूपी में 2027 के बदलाव की नींव बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार से शुरू होने वाली यह “बदलाव की बयार” पूरे देश को प्रभावित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here