एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: अखिलेश यादव का तंज, बोले- भाजपा किसी की सगी नहीं

0
301

भाजपा पर अखिलेश का हमला

लखनऊ, 04 सितंबर (हि.स.)। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है और वह अपने सहयोगियों को इस्तेमाल कर छोड़ देती है।

“इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो”

अखिलेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “भाजपा की दरारवादी सोच अब अपने गुट में भी दरार डाल चुकी है। भाजपा की चाल ही यही है कि पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। धन-लोलुप सहयोगियों को अब समझ आ गया है कि भाजपा उन्हें केवल माल दे सकती है, मान नहीं।”

पुलिस पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े पुलिस अधिकारी भाजपा नेताओं को खुश करने में व्यस्त हैं, जबकि सामान्य पुलिसकर्मियों को सड़कों पर भाजपा के अनुशांगिक संगठनों के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी अंदरूनी लड़ाई से पुलिस को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है।

सहयोगियों की दुर्दशा

अखिलेश ने भाजपा के सहयोगी दलों की हालत पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सहयोगियों को राजनीतिक रूप से बर्बाद कर दिया है। “आज वे अपने समाज में मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं, उनके चेहरे पीले और हाथ-पैर ठंडे पड़ गए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here