Mon, Mar 30, 2026
27 C
Gurgaon

अल्जीरिया ने सोमालिया को 3-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

ओरान (अल्जीरिया), 10 अक्टूबर (हि.स.)अल्जीरिया की फुटबॉल टीम ने गुरुवार को खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में सोमालिया को 3-0 से हराकर 2026 विश्व कप के लिए शानदार तरीके से क्वालीफाई कर लिया।

मिलूद हदेफ़ी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अल्जीरिया के मोहम्मद अमौरा ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान रियाद महरेज़ ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ अल्जीरिया, जिसे “डेज़र्ट फॉक्सेस” (रेगिस्तानी लोमड़ी) के नाम से भी जाना जाता है, ने ग्रुप जी में 9 मैचों से 22 अंकों के साथ शीर्ष स्थान मजबूत किया। टीम ने अब तक 7 जीत, 1 ड्रॉ और 1 हार दर्ज की है।

यह उपलब्धि अल्जीरिया के फुटबॉल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ती है। यह टीम की फीफा विश्व कप में पांचवीं एंट्री है। इससे पहले अल्जीरिया ने 1982, 1986, 2010 और 2014 के विश्व कप में भाग लिया था।

अल्जीरिया अब तक 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले मोरक्को, ट्यूनिशिया और मिस्र भी टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

गौरतलब है कि 2026 फीफा विश्व कप का आयोजन अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पहली बार 48 टीमों के विस्तारित प्रारूप में खेला जाएगा, जिससे अफ्रीकी टीमों को और अधिक अवसर मिलेंगे।

अल्जीरियाई फुटबॉल प्रशंसकों में इस ऐतिहासिक जीत के बाद उत्साह की लहर दौड़ गई है, और देश भर में जश्न का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories