जींद में बाल श्रम करते चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा

0
328

जींद, 6 फ़रवरी (हि.स.)। जिला पुलिस की मानव तस्कर विरोधी इकाई एवं गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑल इंडिया ने गुरूवार को चार नाबालिग लड़कों को बाल श्रम करते हुए पकड़ा। मानव तस्कर विरोधी इकाई के इंचार्ज एएसआई संदीप के नेतृत्व में विश्वकर्मा चौक एरिया में चार नाबालिग लड़कों को कूड़ा बीनते हुए पकड़ा। इन बच्चों की उम्र आठ से 13 वर्ष के बीच मिली। इन सभी बच्चों को जिला बाल कल्याण परिषद् के समक्ष पेश किया। इसके बाद जिला बाल सरंक्षण अधिकारी के कार्यालय में काउंसलिंग करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस अभियान में जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा, ईएसआई वेद प्रकाश, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, सहायक समन्वयक मनीष, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here