Fri, Feb 13, 2026
23 C
Gurgaon

ग्वालियर व्यापार मेले में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

ग्वालियर, 10 फरवरी (हि.स.)। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में आज (सोमवार को) अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। मेले में फैसिलिटेशन सेंटर परिसर में सायंकाल 7 बजे से यह कवि सम्मेलन शुरू होगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ के लिये अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीर रस के वरिष्ठ कवि डॉ. हरिओम पवार मेरठ सहित अन्य सुविख्यात कविगण काव्य पाठ करने आ रहे हैं।

जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अंतराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिनाम हास्य-व्यंग कवि डॉ. सुरेश अवस्थी कानपुर, व्यंगकार राजेश चेतन नई दिल्ली, हास्य कवि जोनी बैरागी धार, पैरोडी के लिये प्रसिद्ध सुदीप भोला जबलपुर एवं श्रृंगार की कवियत्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी का काव्य पाठ प्रस्तावित है।

देश भर में राम गीत से प्रसिद्ध हुए इंदौर के कवि अमन अक्षर के काव्य पाठ का आनंद भी इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य प्रेमी उठा सकेंगे। इनके अलावा वीर रस के युवा कवि राम भदावर इटावा और प्रयागराज से पधार रहे डॉ. विनम्र सिंह सेन की श्रृंगार रस से ओतप्रोत कविताएं भी सुनने को मिलेंगीं। ग्वालियर के जाने-माने कवि एवं मंच संचालक डॉ. रामकिशोर उपाध्याय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के सूत्रधार होंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories