अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17वां अधिवेशन आज से रीवा में, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद करेंगे उद्घाटन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद का तीन दिवसीय अधिवेशन आज से रीवा में

रीवा (मध्य प्रदेश), 07 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17वां अखिल भारतीय अधिवेशन आज मध्य प्रदेश के रीवा में शुरू हो रहा है। यह आयोजन कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुशीलचन्द्र त्रिवेदी “मधुपेश” करेंगे, जबकि मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

अधिवेशन के पहले दिन दोपहर 1 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा, इसके बाद दोपहर 3 बजे अधिवेशन की औपचारिक शुरुआत होगी। शाम 5:30 बजे कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः ऑडिटोरियम में समाप्त होगी। उद्घाटन सत्र के अंत में रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन आयोजित होंगे।

अधिवेशन में 8 नवंबर को विभिन्न सत्रों में सुबह 10 बजे से विचार विमर्श, संवाद और विद्वानों के व्याख्यान होंगे। रात 9 बजे सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 9 नवंबर को सुबह 9:30 बजे बैठकें और व्याख्यान सत्र होंगे, जबकि दोपहर 2:30 बजे समापन सत्र के बाद अधिवेशन का विधिवत समापन होगा।

रीवा में पहली बार आयोजित इस अधिवेशन में एक हजार से अधिक साहित्यकार और विद्वान शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नई दिल्ली से भोपाल होते हुए दोपहर 2 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचे और अपराह्न 3 से 4 बजे तक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4:05 बजे पुनः एयरपोर्ट रवाना हुए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories