ओलंपिक पदक विजेता अमन सेहरावत ने डब्ल्यूएफआई से प्रतिबंध हटाने की अपील की

0
315

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत ने अपने ऊपर लगाए गए एक साल के प्रतिबंध को हटाने की अपील की है। यह प्रतिबंध विश्व चैंपियनशिप में वजन बनाने में विफल रहने के कारण लगाया गया था।

अमन ने भारतीय ओलंपिक संघ के समारोह में स्वीकार किया कि यह उनकी पहली गलती है। उन्होंने कहा कि वे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह से मिलकर निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया, “यह मेरी पहली गलती है, दोबारा नहीं होगी।”

22 वर्षीय अमन को विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में 1.7 किग्रा अधिक वजन होने के कारण प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद डब्ल्यूएफआई ने 23 सितंबर 2025 से एक साल का प्रतिबंध लगाया।

अमन ने कहा कि प्रतिबंध से उनके करियर पर बड़ा असर पड़ेगा और वे एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं से वंचित हो सकते हैं। उनका अगला लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप 2026 और एशियाई खेल 2026 में पदक जीतना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here