Fri, Feb 6, 2026
14 C
Gurgaon

अमेरिका में मेनेंडेज बंधुओं को माता-पिता की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा, 30 साल से ज्यादा जेल में काटे, रिहाई का रास्ता साफ

वाशिंगटन, 14 मई (हि.स.)। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने बेवर्ली हिल्स हवेली कैलीफोर्निया में अपने पिता जोस और मां किट्टी मेनेंडेज की हत्या के जुर्म में लाइल और एरिक मेनेंडेज को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों तीन दशक के अधिक समय से जेल में बंद हैं। लाइल अब 57 और एरिक 54 वर्ष के हैं। लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट के जज माइकल वी. जेसिक ने यह फैसला परिवार के सदस्यों की गवाही के एक दिन बाद सुनाया।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, सुपीरियर कोर्ट ने जेल से रिहाई की संभावना के मद्देनजर दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। परिवार के सदस्यों ने गवाही दी कि दोनों भाइयों ने शिक्षा और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जेल के अंदर अपने जीवन को बदल दिया है। उन्होंने अदालत से 1989 के इस केस में दोनों भाइयों को कम से कम सजा सुनाने का आग्रह किया। लाइल और एरिक की मौसी जोन वेंडरमोलेन की गवाही इस केस में सबसे अहम रही।

जज जेसिक ने फैसले में लिखा कि यह बहुत ही भयानक अपराध था। गुनाह बहुत चौंकाने वाला था। जेल सुधार अधिकारियों ने दोनों के जीवन में बदलाव के साक्ष्य उपलब्ध कराए। इन साक्ष्यों ने स्पष्ट रूप से इस केस में फैसले को प्रभावित किया। बचाव पक्ष के वकील मार्क गेरागोस ने फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न्यायाधीश जेसिक को सलाम करते हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों भाइयों ने गुनाह स्वीकार करते हुए कहा था कि उनके सामने हत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया और मां ने कभी भी विरोध नहीं किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories