Sun, Feb 15, 2026
13 C
Gurgaon

अमेरिका की मशहूर टीवी अभिनेत्री लोरेटा स्विट का 87 वर्ष की आयु में निधन

न्यूयॉर्क, 31 मई (हि.स.)। अमेरिका के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘एमएएसएच’ की अभिनेत्री लोरेटा स्विट का निधन हो गया। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लोरेटा को इस धारावाहिक में आर्मी मेजर हौलिहान की भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने आर्मी मेजर की सहानुभूतिपूर्ण भूमिका के लिए दो एमी पुरस्कार जीते। टीवी और थियेटर में उनका लंबा करियर रहा।

द न्यूर्याक टाइम्स की खबर के अनुसार, अभिनेत्री लोरेटा स्विट का शुक्रवार को मैनहट्टन में उनके घर पर निधन हो गया। यह घोषणा उनके जनसंपर्क अधिकारी हरलान बोल ने की। उन्होंने कहा कि ‘एमएएसएच’ हास्य धारावाहिक है। उन्हें कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए एमी पुरस्कार के लिए लगातार 10 वर्षो तक नामांकित किया गया।उन्होंने 1980 और 1982 में दो बार यह पुरस्कार जीता।

‘एमएएसएच’ का प्रसारण सबसे लंबे समय तक 1972 से 1983 तक किया गया। एक उपन्यास पर आधारित इस शो में सीबीएस सीरीज ने कोरियाई युद्ध के समय की एक घटना को दिखाया था। लोरेटा कामुक, कठोर लेकिन देशभक्त नर्स के किरदार में नजर आई थीं। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि वह हमेशा के लिए यादगार बन गईं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories