Thu, Feb 12, 2026
24 C
Gurgaon

फरीदाबाद में पेड़ से बंधा मिला ‘अमेरिकन बुली’ डॉग, पीएफए ने बचाया

फरीदाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। सेक्टर-28 क्षेत्र में ‘अमेरिकन बुली’ डॉग आगरा नहर किनारे एक पेड़ से बंधा मिला। डॉग कई दिनों से भूखा-प्यासा था और लगातार चिल्ला रहा था। उसकी आवाज सुनकर एक राहगीर मौके पर पहुंचा। बाद में पीपल फॉर एनिमल्स की मदद से डॉग को इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना स्थल सुनसान और निर्जन क्षेत्र है, जहां आमतौर पर कोई आता-जाता नहीं है। इसी वजह से वहां कई दिनों तक डॉग की देखभाल नहीं हो पाई। जब राहगीर ने डॉग की आवाजें सुनीं, तो वह पास गया और स्थिति देखकर एक मीडिया कर्मी को बुलाया। मीडिया कर्मी ने तत्काल डॉग को पानी पिलाया और बताया कि वह इतनी प्यासा था कि एक ही बार में काफी मात्रा में पानी पी गया। वहीं पीएफए से संपर्क किया गया। पीएफए की टीम मौके पर पहुंची और डॉग को पेड़ से मुक्त कराया। उसके बाद टीम की यूनिट हेड वृंदा शर्मा डॉग को अपने साथ इलाज के लिए ले गईं। वृंदा शर्मा ने बताया कि डॉग की हालत गंभीर थी क्योंकि वह कई दिनों से भूखा और प्यासा था। उसका वजन भी कम हो गया है और वह काफी कमजोर हो गया है। फिलहाल डॉग का इलाज हर्षिता नाम की पशु प्रेमी की देखरेख में किया जा रहा है और एक हफ्ते तक उपचार चलेगा। जानवरों के जानकारों के अनुसार अमेरिकन बुली नस्ल की गिनती खतरनाक और ताकतवर कुत्तों में होती है। इस नस्ल को पालने के लिए अच्छी देखभाल, उच्च गुणवत्ता का भोजन और नियमित व्यायाम जरूरी होता है। इनकी परवरिश में अच्छा खासा खर्च आता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इसी वजह से किसी व्यक्ति ने डॉग को सुनसान स्थान पर लाकर बांध दिया ताकि कोई उसे खोज न सके। पीएफए की यूनिट हेड वृंदा शर्मा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अगर किसी के पास किसी जानवर को पालने की क्षमता नहीं है, तो उसे अपनाना ही नहीं चाहिए। किसी भी कारणवश अगर डॉग को नहीं रख सकते, तो उसे किसी जानवर-प्रेमी को सौंप दें या संस्था को सूचित करें। इस तरह पेड़ से बांधकर छोड़ देना अमानवीय और गैरकानूनी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories