यौन शोषण के आरोपित रोमन कैथोलिक चर्च के पूर्व प्रमुख अमेरिकी प्रीलेट थियोडोर ई. मैककैरिक का 94 वर्ष की आयु में निधन

वाशिंगटन, 05 अप्रैल (हि.स.)। साल 2018 में लड़कियों के यौन शोषण के आरोपों से घिरने के बाद सुर्खियों में आए रोमन कैथोलिक चर्च के ‘प्रमुख’ अमेरिकी कार्डिनल थियोडोर ई. मैककारिक का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कदाचार के आरोपों से पहले वे रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पदों पर थे। एक जांच के बाद पोप फ्रांसिस ने उनसे उनकी उपाधि और पादरी का पद छीन लिया था।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, वाशिंगटन के पूर्व आर्कबिशप और रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च अमेरिकी प्रीलेट थियोडोर ई. मैककैरिक पर नाबालिगों और सेमिनेरियन का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप से वेटिकन सिटी में हड़कंप मंच गया। पोप फ्रांसिस की कड़ी कार्रवाई के बाद वह एक आम आदमी की तरह जीवन बसर करने लगे।

वाशिंगटन के आर्कबिशप कार्डिनल रॉबर्ट डब्ल्यू. मैकलेरॉय ने एक बयान में उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई, लेकिन अन्य कोई और विवरण नहीं दिया गया है। वेटिकन के बयान में कहा गया कि गुरुवार को मिसौरी में उनकी मृत्यु हो गई।

मैककारिक के खिलाफ लगे आरोपों के बाद वेटिकन ने चर्च के यौन शोषण संकट से निपटने के लिए कई नीतियों को आकार दिया। जांच में साफ हुआ कि उन्होंने 1971 और 1972 में एक किशोरी से छेड़छाड़ की। वह तब न्यूयॉर्क में मोनसिग्नर थे। उनसे पहले भी हजारों पादरियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे और चर्च ने पीड़ितों को समझौते के तौर पर करोड़ों डॉलर का भुगतान किया। 2012 में बोस्टन के आर्कबिशप और अमेरिका के वरिष्ठ प्रीलेट कार्डिनल बर्नार्ड एफ. लॉ ने इस खुलासे के बीच इस्तीफा दे दिया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories