Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

अमेठी में सड़क दुर्घटना में हिस्ट्रीशीटर की मौत, इलाके में बढ़ी चिंता

सड़क हादसे में हिस्ट्रीशीटर की मौत

अमेठी, 03 सितंबर (हि.स.)। जिले के लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा के पास बाइक हादसे में हिस्ट्रीशीटर अमर सिंह उर्फ दीपक सिंह (26) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का विवरण

थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि दीपक सिंह मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव के निवासी थे। वह बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। कठौरा के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से जगदीशपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिस्ट्रीशीटर की पृष्ठभूमि

दीपक सिंह आदतन अपराधी थे और पहले जिला बदर भी रह चुके थे। एक सितंबर की रात मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे पहलवान गांव निवासी राज बख्श द्विवेदी के घर पर पहुँचकर उन्होंने गाली-गलौज की और कथित रूप से हाथगोला फेंकने और फायर करने की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस उनकी तलाश में थी।

पुलिस कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सड़क हादसे के कारण उनकी मौत हो गई है, जिससे इलाके में सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories