Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

अमित शाह कल छत्तीसगढ़ में आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे

डोंगरगढ़/रायपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह छह फरवरी को राजनांदगांव जिले की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महा महोत्सव में भाग लेंगे।

महोत्सव के आयोजकों और प्रशासन के अनुसार, अमित शाह का आगमन दोपहर 12:55 बजे डोंगरगढ़ में प्रस्तावित है। वे सीधे चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचेंगे और समारोह में शामिल होकर आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु और अनुयायी एकत्र हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह संत समाज और स्थानीय गण्यमान्य नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे। चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 2:50 बजे डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में माता के दर्शन करेंगे।

केंद्रीयमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डोंगरगढ़ पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में चौकसी बरत रही है। एसपी और कलेक्टर स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। चंद्रगिरी तीर्थ और मां बम्लेश्वरी मंदिर के आसपास सुरक्षा के लिए विशेष बल तैनात किए गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories