अमित शाह ने रचा इतिहास: देश के सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

0
313

अमित शाह ने रचा इतिहास

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने देश के सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहने का कीर्तिमान बना लिया है। उन्होंने 2,258 दिन यानी 6 साल और 65 दिन इस पद पर सेवा देकर लालकृष्ण आडवाणी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमित शाह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को नई दिशा दी है। सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री बनने पर पीएम ने उन्हें बधाई दी।

कब से हैं गृहमंत्री?

अमित शाह ने 30 मई 2019 को गृहमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में यह जिम्मेदारी राजनाथ सिंह के पास थी।
10 जून 2024 को अमित शाह दोबारा इस पद पर नियुक्त हुए और अब भी सेवा दे रहे हैं।

पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

लालकृष्ण आडवाणी ने 1998 से 2004 तक 2,256 दिन इस पद पर सेवा दी थी। लेकिन अमित शाह ने उन्हें दो दिन पीछे छोड़कर नया कीर्तिमान रचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here