Fri, Feb 20, 2026
19 C
Gurgaon

अमरोहा के दो गो तस्कर गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद, 07 फरवरी (हि.स.)। स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने गुरुवार की रात में अमरोहा जिले के दो गो तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के ही पैरों में पुलिस की गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी सूर्यबलि मौर्य ने बताया कि आरोपित ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में करीब 20 दिन पूर्व गोवंश के अवशेष फेंकने वाले गोकशी में संलिप्त रहे हैं। उनके कब्जे से गोकशी की घटना से संबंधित अवैध शस्त्र तथा छूरा, रस्सी आदि बरामद हुए हैं।

आरोपिताें में साजिद उर्फ सदुआ निवासी उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा (हाल पता पीली पट्टी जनता कॉलोनी थाना वेलकम जाफराबाद दिल्ली) तथा

बज्जू उर्फ अज्जू उर्फ वजाहत पुत्र बाबू कुरैशी निवासी ढक्का थाना सैदनगली अमरोहा है। साजिद पूर्व में अमरोहा से गोकशी के मामले में 25हजार रुपये का इनामी रह चुका है तथा बज्जू जो पूर्व में गोकशी के अभियोग में 15 हजार का इनामी रह चुका है।

उन्होंने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मिले चार गोवंशों के अवशेष फेंकने की घटना का आरोपित है। वह एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी में गाय चोरी कर दिल्ली में काटकर उनके अवशेषों को थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे सीवर के गड्ढे में दो प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फेंक गया था। आरोपिताें पर गैंगस्टर सहित गोकशी, चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम आदि के 24 से अधिक अभियोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, संभल, अमरोहा, आदि मे पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories