नैनीताल राजभवन में 11 जून को ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित

0
277

उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की पहल पर आगामी 11 जून को नैनीताल राजभवन में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा है कि उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है और यह आयोजन राज्य के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने एवं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा।

इस कार्यक्रम में वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनकी वीरता, सेवा और सामाजिक योगदान की सराहना की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन देहरादून में सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल राजभवन में आयोजित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here