Sun, Feb 8, 2026
22 C
Gurgaon

खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत

पाली, 14 मार्च (हि.स.)। गुड़ा एंदला थाना इलाके में एक मासूम की बीती रात खेलते समय लोहे का गेट टूटकर गिरने से मौत हो गई।

परिजन होली दहन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे और बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते पांच साल की मासूम पर घर की फाटक टूटकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिनए तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों का हॉस्पिटल परिसर में ही रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने बताया कि बीती रात पांच साल की वर्षा पुत्री अमराराम प्रजापत घर के अंदर ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी और परिजन होली दहन के लिए जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। इस दौरान खेलते खेलते मासूम वर्षा पर लोहे का गेट टूट कर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। परिजन इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत के बाद उसके वृद्ध दादा घीसाराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमराराम के दो बच्चे है। जिनमें एक सात साल का बेटा विशाल है और पांच साल की बेटी वर्षा थी जिसकी इस हादसे में मौत हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories