Sun, Mar 15, 2026
22 C
Gurgaon

कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक घायल

मीरजापुर, 4 जून (हि.स.)। वाराणसी-मीरजापुर एनएच-35 पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चुनार कोतवाली क्षेत्र के पीरल्लीपुर पावर हाउस के पास टर्निंग पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

भेड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय राजाराम यादव पुत्र स्व. रामदेव यादव व 45 वर्षीय सुरेश पटेल सोनउर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टर्निंग पर बाइक मोड़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतक और घायल के परिजनों को भी तत्काल सूचना दी गई, जो अस्पताल पहुंच गए।

घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories