Fri, Feb 27, 2026
18 C
Gurgaon

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दाेस्ताें की मौत

बीकानेर, 20 मार्च (हि.स.)। श्रीडूंगरगढ़ में हेमासर से दाे किलोमीटर पहले नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब ढाई बजे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे तीन युवकाें की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि एक मृतक का सिर ही धड़ से अलग हो गया।

पुलिस के अनुसार चारों युवक एक बाइक पर सवार थे और किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल है, जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों शवों को लखासर टोल की एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया गया है। चारों बाइक सवार गिरवरसर बम्बलु निवासी है और श्रीडूंगरगढ़ से गांव बापेउ जा रहे थे। सुबह मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

हादसे में सत्रह साल के रेवंत राम पुत्र भगवानाराम मेघवाल, 18 साल के जीतूराम पुत्र अर्जुनराम मेघवाल निवासी गैरसर बीछवाल, 17 साल के नेमीचंद पुत्र कानाराम मेघवाल निवासी शेरूना की मौत हो गई। जबकि एक अन्य 18 साल का रामलाल पुत्र छोटूराम मेघवाल निवासी गैरसर बीछवाल घायल हो गया।

चारों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हादसे में तीन की मौत हो गई। घटना के बाद जो भी मौके पर पहुंचा, वो क्षत-विक्षत शव देख नहीं पाया। एक युवक का शरीर अलग पड़ा था और धड़ अलग। वहीं दाे अन्य के सिर से खून बह रहा था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories