पंचमहला गोलीकांड में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत – जानिए अब क्या होगा अगला कदम?

0
337

अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत

मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जमानत पर जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं। पटना हाईकोर्ट ने पंचमहला गोलीबारी मामले में उन्हें मंगलवार को जमानत दे दी है।

क्या था मामला?

22 जनवरी 2025 को जलालपुर और नौरंगा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद गोलीबारी हुई थी। मुकेश सिंह की शिकायत पर अनंत सिंह जमानत याचिका दाखिल करने से पहले निचली अदालत में खारिज हुई थी।

70 राउंड गोलीबारी, वायरल वीडियो

घटना के दौरान करीब 70 राउंड फायरिंग की बात कही गई, हालांकि पुलिस को केवल 14 खोखे मिले। एक 53 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अनंत सिंह का नाम सामने आया।

किस-किस धारा में दर्ज हुआ केस?

आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा, और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में अनंत सिंह पर केस दर्ज हुआ।

अगला कदम क्या होगा?

पटना हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी जेल प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद ज़मानती प्रक्रिया पूरी होते ही अनंत सिंह जमानत पर रिहा हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here