Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

धालभूमगढ़ में महावीर झंडे के पास मिला प्रतिबंधित मांस, ग्रामीणों में आक्रोश

पूर्वी सिंहभूम, 07 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हनुमान वाटिका मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महावीर झंडा स्थल के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इसके साथ ही कई महावीर झंडे भी गायब पाए गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि एक वर्ष पूर्व भी हनुमान वाटिका मंदिर के पास इसी तरह से मांस का टुकड़ा फेंका गया था। इसके बाद मंदिर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन उनकी रेंज मात्र 100 मीटर तक ही है। संभवतः इसी कारण असामाजिक तत्वों ने मंदिर से थोड़ी दूर सड़क किनारे लगे महावीर झंडे के पास मांस का टुकड़ा फेंका।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार भी बंद हो गया। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा ने तत्काल मांस को जब्त कर थाना ले गए। अंचलाधिकारी समीर कच्छप भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष की घटना की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और न ही किसी दोषी की गिरफ्तारी हुई है। यह प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है, जिससे असामाजिक तत्वों को और अधिक बढ़ावा मिल रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories