Mon, Feb 2, 2026
13 C
Gurgaon

फतेहाबाद : प्रमोशन के केस लटकाने से खफा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

फतेहाबाद, 9 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन जिला फतेहाबाद और सिरसा की संयुक्त बैठक वीरवार को फतेहाबाद में संपन्न हुई। बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति सेवादार से लिपिक के पद पर होने को लेकर चर्चा की गई और इसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई जा रही टाल-मटोल की नीति पर रोष जताया गया। दोनों जिलों के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तुरंत प्रमोशन का लाभ दें। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य उप प्रधान विनोद कुमार भड़ोलांवाली ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद कुमार भड़ोलांवाली ने कहा कि विभाग ने कई बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से प्रमोशन को लेकर केस मांगे गए हैं लेकिन इस बार इन कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक किया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा 2022 से लेकर अब तक 8 बार पत्र जारी कर कर्मचारियों से केस मांगे गए। पहले 15 फरवरी 2022, उसके बाद 15 जुलाई 2022, 4 मई 2023, 5 अगस्त 2024, 20 अगस्त 2024, 2 सितंबर, 6 नवंबर व 26 दिसंबर को सरकार ने पत्र तो जारी किए लेकिन कर्मचारियों को अब तक प्रमोशन का लाभ नहीं दिया गया है। बार-बार सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण रवैये से कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार कर्मचारियों की पदोन्नति के बारे में सही तरीके से अधिकारियों द्वारा केस नहीं भेजे गए और शिक्षा निदेशक पंचकूला द्वारा अगर कर्मचारियों की प्रमोशन को लेकर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में कर्मचारी प्रदेशभर में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। आज की बैठक में बीना देवी डीईईओ आफिस सिरसा, ओमप्रकाश आनंदगढ़, अमीलाल नेजाडेला, रामकरण, सुरेंद्र कुमार, हरमीत सिंह बीईओ ऑफिस सिरसा सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories