भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

0
430

रांची, 27 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें दिन गुरुवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या का मामला सदन में गूंज उठा, जिसके चलते जोरदार हंगामा हुआ और कार्यवाही 12:55 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने राज्य में बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ धरना दिया। विपक्षी विधायकों ने कानून व्यवस्था सुधारने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के सदन में आसन ग्रहण करते ही भाजपा के सीपी सिंह ने अनिल टाइगर के हत्या का मामला उठाया। राज्य के नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि क्या कारण है कि हजारीबाग आज एपिक सेंटर बना हुआ है। उन्होंने कहा कुछ लोग कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हत्या की घटना दुखद है।

इसी दौरान भाजपा के सदस्य सदन के बीच में आ गए और हंगामा करने लगे। बाद में सत्ता पक्ष के कई मंत्री और विधायक सदन के बीच में आकर भाजपा के खिलाफ बोलने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को व्यवस्थित करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजकर 55 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here