जैक इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित, धनबाद की अंकिता बनी झारखंड टॉपर

0
211

धनबाद, 31 मई (हि.स.)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया हैं। इस बार भी धनबाद कोयलांचल ने राज्य में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। धनबाद के गोबिंदपुर राजकीय प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा अंकिता दत्ता ने 95.4 प्रतशित अंक हासिल कर पूरे झारखंड में विज्ञान विषय में पहला स्थान प्राप्त किया है।

अंकिता एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं, और मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, अंकिता ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय से यह उपलब्धि हासिल की।

अंकिता का सपना एक सफल इंजीनियर बनने का है। उनका कहना है कि वह अपने परिवार को एक बेहतर जीवन देना चाहती हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया का सही उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई में फोकस बनाए रखा।

वहीं अपनी सफलता का श्रेय अंकिता ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा,मेरे शिक्षक हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाते रहे, जिससे मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई। मेरे माता-पिता ने भी मुझे हमेशा प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here