अनूपपुर में एबीवीपी का प्रदर्शन, महाविद्यालय में 3 घंटे तालाबंदी; 15 दिन में समाधान का आश्वासन

अनूपपुर, 9 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई ने सोमवार को तुलसी महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज में लगभग तीन घंटे तक तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के बाद छात्रों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) कमलेश पुरी को मांगपत्र सौंपा।

छात्रों के मुख्य आरोप

ABVP ने महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, जिनमें शामिल हैं—

  • प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी
  • नियमित कक्षाएँ न लगना
  • कुछ प्रोफेसर्स का नशे की हालत में कॉलेज आना
  • कॉलेज परिसर में सुरक्षा कर्मियों की गैर-मौजूदगी
  • अंकसूची (Marksheet) और टीसी के नाम पर अवैध वसूली
  • छात्राओं के लिए सेनेटरी वेंडिंग मशीन की कमी
  • पेयजल व शौचालय की खराब स्थिति
  • लाइब्रेरी संचालन ठप
  • कई विषयों के प्रोफेसर्स का न होना
  • जनभागीदारी निधि के कार्यों में धांधली
  • दोनों गेट पर CCTV कैमरे न होना
  • बाहरी लोगों का कॉलेज परिसर में प्रवेश

छात्रों का कहना है कि इन समस्याओं से उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

अन्य मांगें

ABVP ने यह भी मांग की—

  • कॉलेज परिसर में बने खेल मैदान को नगर पालिका से लेकर महाविद्यालय के अधीन किया जाए
  • छात्रों के लिए बस और प्रैक्टिकल की उचित व्यवस्था की जाए

प्रशासन का आश्वासन

प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं मिला तो वे सड़क पर बैठकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories