अपना दल (एस) ने श्रद्धा के साथ मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि

0
275

अपना दल (एस) ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि

मीरजापुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम गृह मंत्री और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सोमवार को अपना दल (एस) द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में संपन्न हुआ।

मीरजापुर नगर के भरूहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय, पटेल चौक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इं० राम लौटन बिंद ने की। इस अवसर पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अखंड भारत के शिल्पकार थे सरदार पटेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं० राम लौटन बिंद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज़ादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण की ऐतिहासिक नींव रखी

उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने वाले उनके अद्वितीय योगदान के कारण ही उन्हें ‘लौह पुरुष’ की संज्ञा दी गई। उनका दृढ़ नेतृत्व, प्रशासनिक कुशलता और राष्ट्रनिर्माण में दिया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भरूहना पटेल चौक में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, विधानसभा, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और उनके राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here