Tue, Feb 24, 2026
20 C
Gurgaon

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 22 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

-30 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा, 31 मार्च को जारी होंगे परिणाम

लखनऊ, 19 मार्च (हि.स.)। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय पैटर्न पर संचालित ये विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं, जहां कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के जरिए चयन होगा।

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 22 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को होगी। 31 मार्च को सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि दसवीं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।

गांव के छात्रों को 85 फीसदी और शहरी छात्रों को 15 फीसदी सीटों में प्राथमिकता मिलेगी। आरक्षण के तहत 60 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति जनजाति, 25 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 फीसदी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। कक्षा 6 और 7 में 70 सीटें होंगी, जबकि कक्षा 8 और 9 में भी रिक्तियों के अनुसार प्रवेश होगा। कक्षा 11 में अधिकतम 20 छात्रों को एडमिशन मिलेगा।

समाज कल्याण विभाग प्रवक्ता ने बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगी और प्रश्नपत्रों का निर्माण व मूल्यांकन डीआईईटी द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के 94 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी यही प्रक्रिया लागू होगी। सभी चयनित छात्रों की कक्षाएं एक अप्रैल 2025 से शुरू होंगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को बेहतरीन शिक्षा मिले और हर वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान किया जाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories