Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

पलामू, 11 मार्च (हि.स.)। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में आग लगा दी। घटना जगदीशपुर में हुई। हाइवा और पोकलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना सोमवार रात की है।

जानकारी के अनुसार सात से आठ की संख्या में आए अपराधियों ने जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के पास लगाए गए एक पोकलेन,दो हाइवा में आग लगा दी। तीनों वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। आग लगाने से पहले हाइवा और पोकलेन में मौजूद मजदूरों को धमकाया और उन्हें वहां से हटाकर आग लगा दी गई। तीनों वाहन हरिहरगंज के तेंदुआ से कुल्हिया इलाके तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग फरार हो गए है।

हरिहरगंज के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने मंगलवार सुबह घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे किनका हाथ है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

दरअसल, जिस इलाके में यह घटना हुई, वह बिहार सीमा से सटा हुआ है। घटना के पीछे अपराधी शामिल हैं या नक्सली यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण कंपनी के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के पहले किसी तरह की लेवी की मांग की गयी थी या नहीं इस एंगल पर भी जांच हो रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories