Fri, Mar 6, 2026
19 C
Gurgaon

शिवपुरी में लोग घरों में कैद होने को हुए मजबूर,सड़क पर घुटना भर लगा पानी

अररिया नगर परिषद के शिवपुरी वार्ड संख्या नौ के लोग अपने अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।पूरे मुहल्ले में सड़क पर दो से ढाई फीट तक पानी जमा है।घुटनों के ऊपर पानी के जमाव के कारण लोगों को दैनिक दिनचर्या में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और सरकारी और गैर सरकारी कार्य से घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है।जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगे जल जमाव से किसी तरह पार कर दैनिक दिनचर्या के कार्यों में शामिल होना पड़ रहा है।

घुटने भर पानी को पार कर शिवपुरी के लोग सड़क पर पहुंच पा रहे हैं।सड़क पर बने बने बड़े बड़े गड्ढे पानी में नहीं दिखने के कारण पानी पार करने के क्रम में कई बार लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी से लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी,मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद और पार्षद को कई बार आवेदन देकर सड़क और नाला निर्माण की गुहार स्थानीय लोग लगा चुके हैं।

स्थानीय पूर्व पार्षद शिवशंकर दास ने बताया कि सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील है।मुहल्ले से जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी पसर जाता है।बारिश के समय तो सड़क पूरी तरह से पानी से डूबा ही रहता है।जिसके कारण मुहल्ले के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार डीएम से लेकर संबंधित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई गई है,लेकिन सड़क और नाला निर्माण को नजरअंदाज कर रखा गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories