अररिया में तेज आंधी-तूफान का कहर, पेड़ उखड़े, बाजार तबाह, बिजली सेवा ठप

0
178
Oplus_131072

अररिया में तेज आंधी-तूफान से भारी तबाही

बिहार के अररिया जिले में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। जिले के कई हिस्सों में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए, जिससे सड़क यातायात और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

एनएच और बाजार क्षेत्रों में बड़ा नुकसान

एनएच 27, एनएच 327 ई और कई स्टेट हाइवे पर दर्जनों पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। फारबिसगंज के सदर रोड और रेलवे स्टेशन चौक के पास विशाल पीपल का पेड़ गिरने से चार दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं सड़क किनारे खड़ी कई बाइक भी पेड़ की चपेट में आकर टूट गईं।

बिजली सेवा पूरी तरह बाधित

तेज तूफान के कारण कई जगह बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमें रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोग

आंधी के कारण कई कच्चे घरों की छतें उड़ गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

किसानों को भारी नुकसान

मूसलाधार बारिश और तेज हवा से किसानों की तैयार मक्का फसल बर्बाद हो गई। खेतों में खड़ी फसल गिर गई जबकि थ्रेसिंग किया गया अनाज भी बारिश में भींगकर खराब हो गया। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

प्रशासन राहत कार्य में जुटा

नगर परिषद और प्रशासन की टीमें गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ते साफ करने और बिजली बहाल करने में जुटी हुई हैं। प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here