Thu, Mar 12, 2026
33 C
Gurgaon

50 हजार और 25 हजार के दो इनामी समेत चार अपराधी गिरफ्तार,गांजा और बाइक जब्त

अररिया 10 जून(हि.स.)। अररिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल दो कुख्यात अपराधी सहित चार अपराधियों को 10 किलोग्राम गांजा और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अंजनी कुमार ने मंगलवार की शाम आयोजित प्रेस वार्ता मे बताया कि गांजा के साथ गिरफ्तार चार अपराधियों में जोगबनी थाना क्षेत्र के टप्पू टोला वार्ड संख्या 9 के रहने वाले कुख्यात मो.मुस्तफा उर्फ मो. फिच्छा उर्फ उस्मान 50 हजार रूपये का ईनामी अपराधी है।वहीं जोगबनी थाना क्षेत्र के टप्पू टोला के ही गिरफ्तार मो. शुभान मियां के ऊपर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित है।इसके अलावा गिरफ्तार दो अन्य आरोपितों में मो.सिकंदर और मो.शकील को गिरफ्तार किया गया है।

जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी बरदाहा थाना क्षेत्र के पोखरिया के पास से गुप्त सूचना पर की गई है।एसपी ने बताया कि दोनों ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली छापेमारी दल में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, बरदाहा थानाध्यक्ष विकास मौर्य और बैरगाछी थानाध्यक्ष कुमारी जूली पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि 50 हजार के इनामी मो.मुस्तफा के खिलाफ जिले के नरपतगंज,फारबिसगंज,जोगबनी,सिमराहा थाना में कुल दस गंभीर हत्या,लूट,राहजनी जैसे मामले दर्ज हैं।इसके अलावा सुपौल जिला के भी विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं,जबकि 25 हजार के इनामी मो. शुभान मियां के ऊपर जिले के सिमराहा,फारबिसगंज, फुलकाहा,नरपतगंज,जोगबनी थाने में आठ हत्या, लूट सहित विस्फोटक अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। शुभान के खिलाफ भी सुपौल जिला के साथ नेपाल के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों के केस दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों शरीर और कॉन्टैक्ट किलर है,जो पैसे लेकर हत्या जैसे घटनाओं को कारित करवाते हैं।फारबिसगंज में दो किराना कारोबारी के यहां लूट,मां द्वारा बेटी के ससुराल में जाकर हत्या की घटना को पैसे लेकर अंजाम देने का काम किया था।एसपी ने जल्द ही दोनों को रिमांड पर लेकर अन्य मामलों में पूछताछ करने के साथ ही स्पीडी ट्रायल के लिए लिखे जाने की बात कही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories